नानपारा नगर में उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी ने जरूरतमंद पात्र व्यक्तियों को कंबल वितरित किए। स्थानीय लोगों ने एसडीएम के इस कार्य की सराहना की। उनका कहना था कि प्रशासन का यह मानवीय चेहरा देखकर आम जनता का भरोसा बढ़ा है। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर संतोष और राहत साफ दिखाई दी एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने बताया कि ठंड के मौसम में राहत पहुंचाना प्राथमिकता होगी।