जयपुर: टोंक रोड पर स्थित हज़रत गट्टे वाले बाबा की दरगाह पर सालाना मेला (उर्स मुबारक) कुल की रस्म के साथ संपन्न हुआ
Jaipur, Jaipur | Jul 4, 2026 टोंक रोड टोंक फाटक पुलिया पर स्थित हज़रत गट्टे वाले बाबा की दरगाह पर तीन दिवसीय सालाना मेला (उर्स मुबारक) कुल की रस्म के साथ हुआ संपन्न। इस अवसर पर दरगाह परिसर में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु (जायरीन) मौजूद रहे देर रात तक बाबा जी को चादर चढ़ाने लंगर प्रसादी वितरण का कार्यक्रम जारी रहा इस दौरान दरगाह परिसर सूफियाना कलाम व मोगरे के फूलों से महकती रही।