इंदौर: कपड़ा व्यापारियों से करोड़ों की धोखाधड़ी, महाराष्ट्र के दलालों के खिलाफ मामला दर्ज, क्राइम ब्रांच कर रही जांच
Indore, Indore | Mar 29, 2025 इंदौर के कपड़ा व्यापारियों ने अलग अलग राज्यो में कपड़े का कारोबार करने वाले व्यापारियों से संपर्क कर अपना माल महाराष्ट्र के रहने वाले दो दलालों के माध्यम से बेचा था। जिनका एक करोड़ रुपए से अधिक यह दोनो दलालों ने व्यापारियों को न भेजते हुए खुद रख लिया और मोबाइल बंद कर भाग निकले। जिसमें पीड़ित व्यापारियों ने पहले पुलिस कमिश्नर को शिकायत की थी।