आवश्यक सूचना- दिनांक 5 सितम्बर 2026 शनिवार को सिंगोली भटवारी जल विद्युत परियोजना के कुंड बैराज से *दोपहर 2:00 बजे से लेकर 03:00 बजे* तक सभी गेटों से पानी छोड़ा जाएगा l जिस वजह से मंदाकिनी नदी का जल स्तर एवं जल प्रवाह और अधिक बढ़ेगा l
*प्रशासनिक सूचना के अनुसार अज्ञात शव के शोध कार्य के लिए ऐसा किया जाना आवश्यक है*
*नदी के आसपास रह रहे लोगों को इस विषय में हमारे द्वारा सचेत किया जाता है, कि वे लोग ना ही तो स्वयं तथा ना ही अपने मवेशियों को नदी की ओर जाने दें।*
*व्यक्ति जो नदी क्षेत्र में जानवरों का प्रयोग कर रहे हैं, वे भी इस संदेश का संज्ञान लेते हुए स्वयं एवं अपनी मशीनों/जानवरों को दोपहर 2:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक नदी क्षेत्र से दूर रखें l*
*सधन्यवाद*
*प्रबंधन'*
*सिंगोली भटवारी जल विद्युत परियोजना*,
*बैराज स्थित, कुंड'*
Rudraprayag, Rudraprayag | Sep 5, 2026