खरगोन जिले के भीकनगांव क्षेत्र में गुरुवार शाम हुई मूसलाधार बारिश किसानों के लिए आफत बन गई। तेज बारिश के बाद नदियों और नालों का पानी खेतों में घुस गया, जिससे सुन्द्रेल, चिरागपुरा, मालखेड़ा, नरगांव, शिवना, गोराडिया, पोखरखुर्द, मोहनखेड़ी और छिलटिया सहित कई गांवों के खेत तालाब में बदल गए। दो से तीन फीट तक पानी भरने से सैकड़ों एकड़ में खड़ी सोयाबीन, मक्का और कपा