अंबाह: गुलाब का पुरा में खेत की मेड़ पर मुड़िया गाड़ने को लेकर खूनी विवाद; तीन घायल, एक मुरैना रेफर
Ambah, Morena | Jul 1, 2026 अंबाह: थाना क्षेत्र के गुलाब का पुरा गांव में खेत की मेड़ पर मुड़िया गाड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट में बुजुर्ग महिला सहित तीन लोग घायल हुए। गंभीर घायल मिथुन सखवार को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल मुरैना रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।