बालोद: मुख्यधारा से जोड़ने की अनोखी पहल: आत्मसमर्पित नक्सलियों ने पहली बार किया रेल सफर, दल्लीराजहरा में देखी छत्तीसगढ़ी फिल्म
Balod, Balod | May 20, 2026 बालोद जिले में कांकेर पुलिस ने आत्मसमर्पित नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय और मानवीय पहल की है। पुलिस प्रशासन ने पहली बार आत्मसमर्पित नक्सलियों को रेल यात्रा कराई और थियेटर में छत्तीसगढ़ी फिल्म दिखाई। इस पहल से आत्मसमर्पित नक्सलियों में खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली।