मेरठ: कंकरखेड़ा में शादी का झांसा देकर 4 साल तक दुष्कर्म का आरोप, नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बनाया शिकार, एसएसपी से की शिकायत
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने अपने ही रिश्तेदार युवक पर शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म, नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर होटल में शोषण, अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल और जबरन गर्भपात कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं।