सहारनपुर: सहारनपुर में गुड फ्राइडे पर चर्चों में यीशु के बलिदान की स्मृति में भावपूर्ण आराधना हुई
सेंट थॉमस चर्च सहारनपुर में गुड फ्राइडे पर विशेष आराधना का आयोजन हुआ, जिसमें शहर के गण्यमान्यों ने भाग लिया। फादर संजय एबल सिंह ने यीशु के क्रूस पर कहे सात वचनों पर मनन कराया, जो क्षमा, प्रेम व बलिदान का प्रतीक हैं। फादर डैनियल मसीह ने क्षमा अपनाने का आह्वान किया। अभित सेन, अरुण, डेनिस, प्रिंस समेत बड़ी संख्या में लोगों ने क्रूस गीत गाए।