मनेर: गांधी मैदान के पास एसबीआई एटीएम में एटीएम कार्ड फंसने पर दो लोगों के खाते से साइबर अपराधी ने किया 37000 की निकासी
Maner, Patna | Jul 7, 2026 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी मैदान के पास स्थित एसबीआई एटीएम में पैसा निकासी करने गए शांति नगर के रहने वाले सुरेंद्र बहादुर का एटीएम कार्ड फस गया। इसके बाद साइबर अपराधी ने उन्हें कॉल कर उनका ओटीपी पिन पूछते हुए 25000 का निकासी कर ली। इस तरह रीना देवी नामक महिला का भी ₹12000 की निकासी कर ली।