भिनाय: भिनाय में कब्रिस्तान रोड पर एक खेत में अज्ञात कारणों से लगी आग, ग्रामीणों ने अपने स्तर पर बुझाई आग, चारा जलकर राख
Bhinay, Ajmer | Apr 10, 2025 भिनाय में कब्रिस्तान रोड पर पन्नालाल सोनी के खेत में दुसरे खेत की मेढ़ तक अज्ञात कारणों से गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे भीषण आग लग गई।आग की बढ़ती लपटो को देखकर ग्रामीणों ने तुरंत दमकल कर्मियों को सूचना दी।ग्रामीणों ने अपने स्तर पर इंजन व पानी की मोटर चलाकर आग पर काबू पाया।आग से चारा जलकर राख हो गया।दमकल कर्मियों ने आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया।