बेगूसराय: बेगूसराय साइबर थाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया , वह लिल फोटो बनाकर करता था ब्लैकमेल
बेगूसराय साइबर थाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया पर लड़कियों की तस्वीरें डाउनलोड कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की मदद से उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो तैयार करता था। इसके बाद उन्हीं तस्वीरों के जरिए लड़कियों और उनके परिजनों को ब्लैकमेल कर पैसे की वसूली करता था। पुलिस ने आरोपी को पटना से गिरफ्तार किया है।