कलान: पृथ्वीपुर निवासी राजमिस्त्री सुरजीत की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
शाहजहांपुर। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर निवासी 32 वर्षीय सुरजीत पुत्र रामगोपाल की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी मीना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरजीत अपने साढ़ू के जले हुए पुत्र को देखने के लिए कटरा गए थे