खगड़िया: शहर के सूर मंदिर चौक पर जलजमाव से बढ़ी लोगों की परेशानी, नगर परिषद से समाधान की मांग
खगड़िया शहर के सूर्य मंदिर चौक पर मंगलवार शाम करीब 4 बजे हुई बारिश के बाद जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई। सड़क पर पानी भर जाने से राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय दुकानदारों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई दोपहिया वाहन पानी में फंस गए, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की बारिश में भी इस चौक पर पानी ज