अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया का दो दिवसीय बिजौलिया उपखंड क्षेत्र में हुआ प्रवास धार्मिक आस्था, सामाजिक चेतना और जनसंवाद कार्यक्रमों से भरपूर रहा। अनेक स्थानों पर हुए स्वागत, जनसभाओं, किसान संगोष्ठियों और अभिभाषकों के साथ संवाद के बीच तोगड़िया ने हिंदुत्व, किसान मुद्दों और देश की न्याय व्यवस्था पर