हरदोई: पिहानी चुंगी पर अवैध वसूली का आरोप, मोटर ऑपरेटरों ने डीएम से लगाई गुहार
Hardoi, Hardoi | May 24, 2026 हरदोई में पिहानी चुंगी पर बस संचालकों से कथित अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर पिहानी और लखीमपुर रूट पर चलने वाले मोटर ऑपरेटरों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। ऑपरेटरों का आरोप है कि प्रति बस 250 रुपये की वसूली की जा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।