छतरपुर नगर: कुम्हार टोली में मां की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या का आरोप, कार्रवाई से असंतुष्ट बेटा न्याय की गुहार लेकर पहुंचा एसपी ऑफ
नौगांव थाना के कुम्हार टोली निवासी राजेंद्र प्रजापति ने अपनी मां की हत्या के मामले में पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए शनिवार कि दोपहर 1 बजे न्याय की गुहार लगाई है। राजेंद्र के अनुसार, करीब ढाई महीने पहले उनका छोटा भाई दूसरे पक्ष की एक लड़की को लेकर चला गया था। इसी रंजिश के चलते उनकी मां पर लाठी-डंडों से हमला किया गया।