बिधूना: कुदरकोट निवासी महिला की खेत से लौटते समय ट्रैक्टर से गिरकर हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
कुदरकोट। गांव कुदरकोट निवासी महिला खेत से आते समय ट्रैक्टर पर बैठ गई। रास्ते में झटका लगने से वह नीचे गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे भरथना सीएचसी ले गए। वहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गांव निवासी सतीश चंद्र की पत्नी सीमा (45) रविवार की दोपहर करीब एक बजे अपने खेत में गेहूं की बाली बीन रही थी।