ग्वालियर गिर्द: पंप पर डीजल भरवाने आए कोचिंग संचालक को पालतू कुत्ते ने काटा, शिकायत करने पर मालिक और स्टाफ ने की मारपीट, मुकदमा दर्ज
इंदरगंज थाना क्षेत्र में एक कोचिंग संचालक अपनी कार में डीजल भरवाने के लिए सनातन धर्म मंदिर के सामने स्थित सूरी पेट्रोल पंप पर आए थे इसी दौरान मालिक के पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया।कुत्ते के काटने से घायल हुए कोचिंग संचालक ने जब इसकी शिकायत मालिक से की तो विवाद इतना बढ़ गया कि पंप मालिक और स्टाफ ने गाली-गलौज करते हुए संदीप कुशवाह के साथ लात घूसों से मारपीट कर