छतरपुर जिले में 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत जिला अस्पताल से एडीएम विनय द्विवेदी ने रविवार की सुबह 11 बजे बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर की। अभियान के तहत जिले के 0 से 5 वर्ष तक के 3,04,334 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगी।