फतेहपुर: लखनऊ बायपास में प्राइवेट बस ने साइकल सवार मजदूर को कुचला, बस के नीचे फंसे मजदूर को देख पब्लिक ने किया जमकर हंगामा
फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बायपास में प्राइवेट बस ने साइकल सवार मजदूर को कुचल दिया। बस के नीचे फंसे मजदूर को किसी तरह बाहर निकाल नजदीकी अस्पताल भेजकर हंगामा काटा। स्थानीय लोगों की माने तो प्राइवेट बस चालक लापरवाही पूर्वक बस चलाकर अवरोध उत्पन्न करते है जिसके वजह से आए दिन हादसा होता रहा है।