हरदा: जिले के टिमरनी में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत
Harda, Harda | May 22, 2026 टिमरनी थाना क्षेत्र की माधव कॉलोनी में एक युवक द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन करने का मामला सामने आया है। युवक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। आज 22 मई सुबह करीब 9 बजे जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।