अंबिकापुर: दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोतीपुर की 21 वर्षीय नवविवाहिता महिला की घुनघुट्टा डेम में डूबने से हुई मौत
हम आपको बता दें कि आज दिनांक 12 अप्रैल 2026 दिन रविवार को दोपहर 12 बजे अंबिकापुर के जिला अस्पताल के पुलिस सहायता केंद्र से मिली जानकारी अनुसार दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मोतीपुर की रहने वाली 21 वर्षीय नवविवाहिता महिला की घुनघुट्टा डेम में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।