मुज़फ्फरनगर: आस्था का अद्भुत संगम! 651 लीटर गंगाजल की कांवड़ अकेले खींच रहे शिवभक्त, जीतू पवार की अनोखी कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र
आस्था और शिवभक्ति की अनोखी मिसाल मुजफ्फरनगर में देखने को मिली। हरिद्वार से 651 लीटर पवित्र गंगाजल की विशाल कांवड़ लेकर मेवात जा रहे शिवभक्त जीतू पवार इसे अकेले ही खींच रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह यात्रा किसी मन्नत के लिए नहीं, बल्कि भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक है।पिछले वर्ष वह 560 लीटर गंगाजल लाए थे, जबकि इस बार 651 लीटर जल लेकर यात्रा की