पीलीभीत: कैंची धाम स्थापना दिवस पर विभिन्न स्थानों पर भंडारे का आयोजन हुआ
पीलीभीत सेहरामऊ/पूरनपुर। परम पूज्य बाबा नीम करोली महाराज के पावन आश्रम कैंची धाम के स्थापना दिवस पर नई बाजार, कुर्रेया खुर्द कला स्थित धनवती मार्केट में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सरबत एवं चना प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हरीदेव दीक्षित के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।