शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'संकल्प से समाधान' अभियान के तहत प्रशासनिक अधिकारियों ने सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में अपर कलेक्टर और जनपद सीईओ आशा देवी पटले द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों का सघन दौरा किया गया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य संकल्प समाधान शिविरों की धरातल पर वास्तविक स्थिति का जायजा लेना।