मदनपुर: बेला में गूंजा भक्ति का स्वर, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने महायज्ञ में लिया आशीर्वाद
मदनपुर प्रखंड के ग्राम बेला में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्री विश्वकर्मा देव प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस पावन अवसर पर पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने समारोह में शामिल होकर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। महायज्ञ परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठ