चंदनकियारी / भौरा-जामाडोबा सेक्शन में एलसी गेट संख्या AM-26 पर 04.06.2026 को बुधवार गुरुवार मध्य रात्रि करीब 2:15 बजे गेटमैन कक्ष का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया गया और रिले/बैटरी कक्ष का ताला तोड़ दिया गया। इससे आनंद विहार-पुरी एक्सप्रेस संख्या 12816 को 2:23 से 2:29 बजे तक रोकना पड़ा।