चैनपुर: चैनपुर में तीन युवकों की मौत दुखद, प्रशासन हादसों पर नियंत्रण लगाए: भोला पांडे
चैनपुर थाना क्षेत्र क्षेत्र के तीन युवकों की मौत पर सांसद प्रतिनिधि भोला पांडे ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सोमवार सुबह 11:00 बजे अपने शोक संदेश में भोला ने कहा कि सड़क हादसों में नौजवान युवकों की मौत काफी दुखद है। उनकी मौत से परिवार टूट गया है। किसी भी परिवार के लिए जवान बेटे की मौत असहनीय होता है। सड़क दुर्घटनाएं बढ़ी हैं।