कामां: पहाड़ी पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
पहाड़ी थानाधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के मामले में करीब 2 माह से फरार चल रहे 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में अंग्रेज सिंह, जुनैद और साहिल शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ बीएनएस व दहेज निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने सोमवार शाम 5 बजे मामले का किया प्रेस नोट जारी।