कांडी: कांडी में भीषण बाइक हादसे में चार घायल, बीडीओ राकेश सहाय ने दिखाई मानवता
Kandi, Garhwa | May 9, 2026 कांडी थाना क्षेत्र के मोखाफी मुख्य सड़क पर बीडीओ आवास के समीप शनिवार को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पतरिया गांव निवासी 16 वर्षीय रितेश कुमार पासवान और टड़हे गांव के 18 वर्षीय ओमप्रकाश पासवान शामिल हैं। घटना के समय बीडीओ राकेश सहाय मौके से गुजर रहे थे। उन्होंन