सहदेई बुजुर्ग: सुलतानपुर वार्ड संख्या 15 बजरंगवली चौक के पास भू-सर्वेक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम सभा का हुआ आयोजन
सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार संबंधी चलाए जा रहे भूमि सर्वेक्षण कार्यक्रम के तहत सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के सुलतानपुर वार्ड संख्या 15 बजरंगवली चौक के पास ग्राम सभा का आयोजन किया गया।ग्राम सभा में जमीन सम्बन्धी समस्याओं को लेकर सैंकड़ों लोग उपस्थित हुए। लोगों द्वारा क्रमश अपनी समस्या को रखा गया, जिसका निराकरण के उपाए बताए गए।