सहदेई बुजुर्ग: मुरौबतपुर में छत से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ जख्मी, महनार chc के बाद पटना रेफर
सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के मुरौबतपुर में छत से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में लाया जंहा से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।घटना को लेकर बताया गया कि मुरौबतपुर गांव निवासी जितेंद्र भगत छत पर चढकर पेड़ काट रहा था तभी गिर पड़ा।