सहदेई बुजुर्ग: वाजितपुर डुमरी गांव से बरामद 25 कार्टन अंग्रेजी शराब मामले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
सहदेई थाना की पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र के वाजितपुर डुमरी गांव से बरामद 25 कार्टून अंग्रेजी शराब मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में बताया गया कि वाजितपुर डुमरी गांव से बरामद 25 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद मामले में 5 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस इस मामले में दो लोगों को पहले ही जेल भेज चुकी है।