जांजगीर: चोरिया गांव के बाजार में नए कानून एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम का विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम
जांजगीर चांपा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जनजागरूकता अभियान के तहत सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे द्वारा चोरिया गांव में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बाजार में उपस्थित नागरिकों, व्यापारियों एवं ग्रामीणों को भारतीय न्याय संहिता सहित नए आपराधिक कानूनों की महत्वपूर्ण जानकारियां सरल एवं सहज भाषा में प्रदान।