सोनो: मरियमपहाड़ी के जंगली इलाकों में शौच के लिए गई महिला को भालू ने नोचा, महिला हुई घायल
Sono, Jamui | Jun 14, 2024 जमुई के चरका पत्थर थाना क्षेत्र में मरियम पहाड़ी के जंगली इलाके में शौच करने गई एक महिला पर भालू के झुंड ने हमला कर दिया। इसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला की पहचान मरियम पहाड़ी निवासी मोनिका टुडू के रूप में की गई है।