सोनो: कर्पूरी चौक के समीप झाझा पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, वसूला ₹16000 का शमन शुल्क
Sono, Jamui | Jun 13, 2024 झाझा थाना की पुलिस ने सड़क दुर्घटना की रोकथाम को लेकर झाझा सोनो मुख्य मार्ग के कर्पूरी चौक के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया।अभियान की अगुवाई एसआई कुंज बिहारी ने किया।दर्जनों वाहनों से कुल 16 हजार वसूला।वाहन चेकिंग अभियान के दौरान लोगो मे दहशत फैला हुआ था।