सोनो: डीएफओ ने शिवनंदन यादव पार्क का किया निरीक्षण, कहा पार्क का होगा समुचित विकास
Sono, Jamui | Jun 13, 2024 नगर क्षेत्र के पुरानी बाजार चेती दुर्गामंदिर के समीप स्थित शिवनंदन यादव पार्क का गुरुवार को डीएफओ तेजस जायसवाल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएफओ ने पार्क में घूमघूम कर लगजे पेड़ पौधा, चारो तरफ पौधा के लिए बना क्यारी एवं अन्य चीजों का निरीक्षण किया। इसे लेकर पार्क का देखरेख कर रहे गार्ड से भी कई तरह का बातचीत किया।