सोनो: जमुई जिला प्रशासन और पुलिस ने अवैध बालू कारोबार के खिलाफ छेड़ा अभियान, बालू माफियाओं में मचा हड़कंप
Sono, Jamui | Jun 12, 2024 जमुई जिलाधिकारी राकेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक जमुई डॉ• शौर्य सुमन द्वारा दिये निर्देश के बाद आज जमुई पुलिस और जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। पहली कार्रवाई गिद्धौर थाना अंतर्गत विभिन्न बालू घाटों यथा गंगरा, कुरिल्ला और महुली में अवैध उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध सुबह 04 बजे से 07बजे तक छापामारी अभियान चलाया गया।