दातागंज: हज़रतपुर में रामगंगा घाट पर अंत्येष्टि कराने आए एक व्यक्ति की गंगा में डूबने से हुई मौत
रविवार दोपहर 2 बजे के लगभग हज़रतपुर में रामगंगा घाट पर अंत्येष्टि कराने आए नगरीय अभय के एक व्यक्ति की गंगा में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। गंगा में डूबे रानू सक्सेना की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है,परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।