रोशना में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 32.340 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। जिसको लेकर रोशना पुलिस ने मंगलवार की दोपहर लगभग 01 बजे सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया है कि गोपाल यादव पिता भोला यादव साकिन हवाई अड्डा थाना सहायक जिला कटिहार को कुल 32.340 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।