सांगोद: बपावर कलां पुलिस ने रीको रोड पर एक शख्स को 48 देशी शराब के पव्वों के साथ किया गिरफ्तार
Sangod, Kota | Mar 6, 2025 जिले की बपावर कलां पुलिस ने कस्बे के रीको रोड़ पर गश्त के दौरान एक शख्स को 48 देशी शराब के पव्वो के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण कार्यालय से गुरुवार शाम 6 बजे को मिले प्रेस नोट में बताया कि पुलिस जाप्ते द्वारा गश्त की जा रही थी कि एक व्यक्ति को शक होने पर रोककर उसके पास के प्लास्टिक के कट्टे को चेक किया तो उसमें 48 देशी शराब के पव्वे मिले।