सांगोद: सांगोद थाना क्षेत्र में शराब पीकर हंगामा करने वाले 2 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
Sangod, Kota | Mar 5, 2025 कोटा जिले के सांगोद थाना इलाके में पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर उत्पात मचाने पर 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से बुधवार शाम 6 बजे मिले प्रेस नोट में बताया कि सांगोद थाना पुलिस ने शराब पीकर हंगामा करने पर भूरा पुत्र धुलिया व पूरणमल पुत्र चंपालाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ 60 पुलिस एक्ट में मामला दर्ज किया है।