परसिया: सरिए से भरा ट्रैक्टर पलटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, बाइक सवार चार लोगों की बाल-बाल बची जान
परासिया छिंदवाडा मुख्य मार्ग पर चौकी मोहल्ले में टीवीएस एजेंसी के समीप अनियंत्रित ट्रेक्टर ट्राली सडक पर बुधवार सुबह पलट गई थी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज गुरुवार को बारह बजे सामने आया है। भीड भरे यातायात वाले इस मार्ग पर ट्राली पलटने से बाईक पर सवार चार लोग बाल बाल बच गए। टायर की दुकान के सामने बाईक पर दो लोग खडे थे। इधर एक अन्य बाईक पर दो लोग थे।