सहारनपुर: सहारनपुर में ई-रिक्शा चालकों पर 'डिजिटल हमला', ब्लूटूथ से बैटरी बंद होने की घटनाओं से बढ़ी चिंता
सहारनपुर शहर में ई-रिक्शा चालकों के सामने गुरूवार दोपहर 2:00 बजे अब एक नया डिजिटल खतरा सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 'BetBMS' ऐप के कथित दुरुपयोग के जरिए कुछ शरारती तत्व ब्लूटूथ के माध्यम से ई-रिक्शों की बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) से कनेक्ट होकर उन्हें बीच सड़क में ही बंद कर रहे हैं।