भिंड नगर: लावन गांव में एक प्लॉट में घुसा जहरीला रसल वाइपर सांप,लोग आए दहशत में,सर्पमित्र ने रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोडा
भिंड जिले के लावन गांव में रविवार दोपहर 1 बजे एक घर के बाहर बने खाली प्लॉट में दुर्लभ और अत्यंत विषैला रसल वाइपर सांप दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सांप को देखते ही घर के लोग और आसपास के ग्रामीण दहशत में आ गए। इसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना सर्पमित्र जग्गू परिहार को दी।सूचना पर पहुंचे सिर्फ मित्र ने सांप का रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ा