छिंदवाड़ा नगर: कलेक्टर ने सीएम राइज विद्यालय गुरैया का किया औचक निरीक्षण
कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने आज सीएम राइज विद्यालय गुरैया का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर पाठ्यक्रम से संबंधित प्रश्न पूछे और विद्यालय के पुस्तकालय को समृद्ध बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही रोबोटिक्स लैब का निरीक्षण कर उसकी स्थिति की समीक्षा की। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस. बघेल ने विद्यालय की परिवहन सुविधाओं की जानकारी दी।