हाथरस: जलेसर रोड, गांव गड़ी बलना के पास तेज गति बाइक ने साइकिल सवार वृद्ध को मारी टक्कर, गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के जलेसर रोड गांव गढ़ी बलना के पास शुक्रवार शाम 5:30 बजे के लगभग तेज गति से आ रही एक बाइक ने साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार दी वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको सीएचसी से 108 एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है जिसका डॉक्टर द्वारा उपचार जारी है जानकारी अनुसार बाइक सवार शराब के नशे में था व्रद्ध की हालत नाजुक है