नौगावां सादात: गांव गाजस्थल में स्थित शिव मंदिर पर भव्य मेले का किया जा रहा है आयोजन, तैयारियां हुई तेज
शनिवार शाम करीब 6:30 पर नौगांव तहसील क्षेत्र के गांव गजस्थल में स्थित महाकाली व शिव मंदिर पर भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए कमेटी के प्रबंधक कैलाश यादव ने बताया है कि 30 जून को भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। इसी की तैयारियां तेजी के साथ मंदिर पर चल रही हैं।