डीडवाना: कांग्रेस के शिक्षक प्रकोष्ठ ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन, मनरेगा के प्रावधानों में छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं
कांग्रेस के शिक्षक प्रकोष्ठ ने राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के मूल स्वरूप को बचाने के लिए हम कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार मनरेगा को खत्म करने का काम कर रही है। उन्होंने आंदोलन की चेतावनी भी दी।